दमोह में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारी के मुंह में कट्टा अड़ाकर कैश काउंटर में रखे सवा लाख रुपए लूटे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
damoh loot news

Damoh News : मध्यप्रदेश में अचानक से अपराध की बाढ़ आ गई है। एक के बाद एक वारदातों ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बेखौफ बदमाश पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया का है। जहाँ पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने डीजल डलवाने के नाम पर कर्मचारियों को सोते समय उठाया। जैसे ही कर्मचारी ने शटर खोला आरोपी ने उसके मुंह में कट्टा अड़ाकर कैश काउंटर में रखे सवा लाख रुपए लूट लिए और वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

बीती रात पथरिया के टंडन पेट्रोल पंप पर नियमानुसार पम्प बन्द कर दिया गया था कि देर रात एक बुलेरो गाड़ी से कुछ लोग पम्प पर आए और उन्होंने पम्प के चेम्बर में सो रहे लोगो को उठाया, पम्प का कर्मचारी बाहर आया तो बुलेरो सवार लोगो ने उस पर माउजर तान दी और फिर चेम्बर में रखे पैसे लेकर लुटेरे फरार हो गए। जब तक पम्प का कर्मचारी और कर्मचारियों को उठाता तब तक लुटेरे फरार हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”1023695527″]

[dgv_vimeo_video id=”1023695765″]

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पम्प स्टाफ ने कुछ दूर तक लुटेरों का पीछा किया लेकिन वो पकड़ नही पाए। सुबह इस मामले की शिकायत पथरिया पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1023695983″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews