
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने बच्चा चोरी के मामले में सफलता हासिल की है। बता दें कि पुलिस ने कुछ ही घंटों की मेहनत के बाद देर रात चोरी गई बच्ची बरामद कर ली गई है। दरअसल, कल दोपहर बाद जिला अस्पताल से एक 4 दिन की नवजात बच्ची के चोरी होने का मामला सामने आया था। जिला अस्पताल के एमसीएच वार्ड में ये मासूम इंफेक्शन की वजह से 2 दिन पहले एडमिट हुई थी और गुरुवार को एक अज्ञात महिला ने उसे चुरा लिया था। इस घटना से सनसनी फैल गई है, जिससे पुलिस एक्टिव मोड़ में आ गई है।
खंगाले गए CCTV फुटेज
पुलिस ने जिला अस्पताल सहित बाजार के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो इन कैमरों में एक संदिग्ध महिला बच्चे को ले जाती दिखी। जिस आधार पर पुलिस बच्ची चुराने वाली महिला तक पहुंच गई। बता दें कि जिस महिला से बच्ची बरामद हुई, उसे भी हिरासत में लिया गया। जिले के एसपी कलेक्टर खुद इस ऑपरेशन का हिस्सा बने। एसपी के मूताबिक, चोरी करने वाली महिला की मानसिक स्थिति सही नही है और कुछ दिन पहले ही उसकी डिलीवरी भी हुई थी, लेकिन उसका नवजात खत्म हो गया था। उसने अपने परिजनों से इस बात को छिपाया। हालांकि, परिवारवालों को बताने के लिए उसने ये कदम उठाया।
मामले की समीक्षा जारी
जिस महिला के पास से बच्चा मिला है उसने पुलिस के सामने यह दावा किया है कि ये बच्ची उसी की है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कुछ घंटों में चोरी गई बच्ची की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन इस घटना ने जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। दरअसल, जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर ने देर रात तक जिला अस्पताल के दौरे पर रहे। कलेक्टर के मूताबिक, मामले की समीक्षा की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर कार्रवाई की जाएगा। वहीं, भविष्य में ऐसा कुछ न हो इसे लेकर अब बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”1004367745″]
[dgv_vimeo_video id=”1004368056″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

