दमोह में बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर लोगों को किया जा रहा ब्लैकमेल, प्रशासन द्वारा की गई जनता से अपील

कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा है कि वो इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लें और बदमाशों के खिलाफ सबूत मिलने पर उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज करें।
दमोह में बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर लोगों को किया जा रहा ब्लैकमेल, प्रशासन द्वारा की गई जनता से अपील

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले एक खबर सामने आ रही है, जहां कुछ शातिर बदमाशों द्वारा बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसके जरिए लोगों को खुलेआम लुटा जा रहा है। जिससे परेशान होकर पीड़ितों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को कैमरे के सामने आकर जनता के सामने अपील करनी पड़ी।

कलेक्टर ने दिया निर्देश

दरअसल, कलेक्टर के निर्देश पर बीते कुछ महीनों से लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भारी बारिश में भी कई जगहों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। जिसके कारण भी लोग डरे हुए हैं, जिसका फायदा ब्लैकमेलर उठा रहे हैं। जिला प्रशासन के पास ऐसी शिकायतें पहुंची है कि बाजार में व्यापारियों को अतिक्रमण का हवाला देकर बदमाश पैसे ऐंठ रहे है। डरा धमका कर कई कब्जाधारी लोगों से अवैध वसूली की जा चुकी है। अपना घर, दुकान बचाने के चक्कर में लोगों ने इन्हें मोटी रकम तक दे डाली है। इन हालातों को देखते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा है कि वो इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लें और बदमाशों के खिलाफ सबूत मिलने पर उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज करें।

जनता से की गई अपील

वहीं, तहसीलदार मोहित जैन ने सार्वजनिक तौर पर ये स्वीकार किया है कि अतिक्रमण के नाम पर लोग ठगे जा रहे हैं और लूटे जा रहे है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि लोग ऐसे शातिर ठगों से जरा भी न डरे, बल्कि किसी भी आशंका पर वो जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क करें।

[dgv_vimeo_video id=”1007567436″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews