Damoh News: जिले में बारिश का कहर, मैरिज गार्डन में गिरा पंडाल, दर्जन भर लोग हुए घायल

Damoh News: जिले में बारिश का कहर, मैरिज गार्डन में गिरा पंडाल, दर्जन भर लोग हुए घायल

Damoh News : एमपी में बारिश शुरुवाती दौर में ही अपना असर दिखाने लगी है। इस असर ने कई घटनाएं सामने ला दी है। इसी कड़ी में दमोह से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अचानक तेज बारिश और आंधी के कारण एक मैरिज गार्डन में पंडाल गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”839606741″]

मची अफरातफरी

दरअसल, रविवार की रात शहर के जबलपुर स्टेट हाइवे पर बने महावीर मैरिज गार्डन में महदेले ठाकुर परिवार में शादी समारोह चल रहा था। बारात के बाद वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था और लोग मस्ती में थे। तभी अचानक तेज बारिश शुरु हुई तो लोग वाटर प्रूफ़ पंडाल के नीचे पानी से बचने खड़े हो गए लेकिन पंडाल के ऊपरी हिस्से में पानी ज्यादा जमा हो गया। जिसके कारण पंडाल गिर गया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागे।

[dgv_vimeo_video id=”839606530″]

[dgv_vimeo_video id=”839606657″]

करंट की चपेट में आई महिला

इस बीच पंडाल के कुछ हिस्से में करंट भी फैल गया और एक महिला करंट की चपेट में आ गई। जिस वक्त ये पंडाल गिरा उस समय शादी में जिले के कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा भी मौजूद थे जो कि बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्रायवर को चोट आई है। हादसे में दर्जन भर लोगों को चोटें आई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया गया, चार घायल जिला अस्पताल में हैं जबकि एक ज्यादा गंभीर घायल को जबलपुर रेफर किया गया है। घायलों के मुताबिक, वाटर प्रूफ पंडाल में वो लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे थे लेकिन पंडाल कमजोर निकला।

[dgv_vimeo_video id=”839606394″]

[dgv_vimeo_video id=”839606468″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews