
गणेश अग्रवाल/दमोह। टैक्स चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जीएसटी की टीम ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग फर्म पर छापेमारी की। बता दें सतना से जीएसटी की टीम ने पीएस इंटरप्राइजेज, हरिओम इंटर इलेक्ट्रिकल्स और पंकज इलेक्ट्रिकल्स पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इन तीनों फर्म के दुकान और गोदाम के साथ घरों पर भी छापेमार कार्रवाई की गई। तीनो ही स्थानों पर जीएसटी की टीम द्वारा कार्रवाई जारी है वहीं अधिकारियों का मानना है कि कार्रवाई पूरी नहीं हो पाने पर दुकान को सील किए जाने के साथ दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रहेगी और जांच के बाद ही टैक्स चोरी का खुलासा हो पाएगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

