किसान ऋण माफ़ी का दूसरा चरण, 24 करोड़ की कर्ज माफ़ी

किसान ऋण माफ़ी का दूसरा चरण, 24 करोड़ की कर्ज माफ़ी

गणेश अग्रवाल। दमोह

मध्यप्रदेश में किसान ऋण माफ़ी को लेकर घिरी सरकार एक बार फिर किसानों को लुभाने में जुटी है ,सूबे में कमलनाथ सरकार अपनी घोषणा के मुताबिक़ किसानों के कर्ज माफ़ी का दौर चला रही है और इसी क्रम में दमोह जिले के पथरिया में किसान ऋण माफ़ी के प्रमाण पत्र बांटने का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को आना था लेकिन वो नहीं आये तो विधायक रामबाई सिंह और कलेक्टर के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पथरिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों को चौबीस करोड़ रूपये की कर्ज माफ़ी के प्रमाण पत्र बांटे।

ऋण माफी के इस मंच से अब कांग्रेस नेता ही सरकार और कमलनाथ से एक मांग कर रहे है की किसानों को मिलने वाले कर्ज में ब्याज से मुक्ति मिले जिस बात को ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन ने मंच से उठाया और इस काम को कराने के लिए बसपा की निलंबित विधायक रामबाई से आग्रह किया जिस पर रामबाई सिंह ने हामी भरते हुए सरकार से इस दिशा में भी कदम उठाने की बात कही वहीँ विधायक रामबाई  सिंह किसानों को लेकर भाजपा के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी जमकर बरसी और उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews