Damoh की यात्री बसों में चोरों का आतंक, यात्रियों के सामान पर लगा रहे घात

पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बैग से आठ तोला सोना और 20 हजार नगद गायब हुए है।
Damoh की यात्री बसों में चोरों का आतंक, यात्रियों के सामान पर लगा रहे घात

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में इन दिनों यात्री बसों में चोरों की घटनाएं में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। हर दिन बसों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब तारादेही के रहने वाले लोधी परिवार की एक महिला बस स्टैंड पर आई और तारादेही जाने वाली बस में बैठ गई। उन्होंने अपनी सीट के नीचे बैग रखा और सुकून से सफर कर रही थी, जब वह अपने घर पहुंची और बैक खोला, तो वह खाली मिला। उसमें रखे ज्वेलरी और नगद गायब थे।

जानें पूरा मामला

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर ने बहुत ही बारीकी से बैग के ऊपर की एक पतली लेयर को काटा और उसमें से जेवर और नगद निकाल लिए। महिला और उसके परिवार ने जब यह देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बैग से आठ तोला सोना और 20 हजार नगद गायब हुए है।

मामला दर्ज

फिलहाल, पुलिस ने सम्बंधित बस को जब्त कर लिया। चूंकि, घटनास्थल दमोह बस स्टेंड था। लिहाजा, एसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली में दो दिन बाद मामला दर्ज किया गया है। इस वारदात के बाद बसों में यात्रा करने वाले लोग डरे हुए हैं। वहीं, पुलिस की भी नींद उड़ी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने बस स्टैंड पर चोकसी बढ़ा दी है। साथ ही लोगों को अपने सामान की हिफाजत करने के लिए भी सचेत किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”987014269″]

[dgv_vimeo_video id=”987014943″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews