डैम में नहाने गया युवक हुआ लापता , रेस्क्यू टीम कर रही तलाश

डैम में नहाने गया युवक हुआ लापता , रेस्क्यू टीम कर रही तलाश

दमोह, गणेश अग्रवाल। गणेश विसर्जन पर्व के अवसर पर शाम के वक्त एक युवक और एक किशोर कोपरा एनीकट डैम में नहाने के लिए गए हुए थे। इन दो युवकों में से एक किशोर घर वापस लौट आया। लेकिन दूसरा युवक बह जाने की सूचना मिलने के बाद सुबह सवेरे से रेस्क्यू टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लग पाया है।

बताया जा रहा है कि देहात थाना अंतर्गत आने वाली सागर नाका चौकी में रहने वाले पटेल परिवार के दो बच्चे गणेश विसर्जन करने के साथ कोपरा एनीकट डैम से बह रहे पानी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान 14 वर्षीय लल्लू पटेल पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए 18 वर्षीय पूरन पटेल पानी में कूदा। पूरन पटेल के प्रयासों से लल्लू पटेल पानी में से बाहर निकल आया, लेकिन इसी दौरान पानी के तेज बहाव में पूरन पटेल गायब हो गया। आसपास के लोगों ने शाम के वक्त तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दिए जाने के बाद सुबह से रेस्क्यू टीम के द्वारा पूरन पटेल की तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews