दमोह-जबलपुर मार्ग पर पलटा चावल से भरा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित

दमोह-जबलपुर मार्ग पर पलटा चावल से भरा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित

दमोह, गणेश अग्रवाल। पूरे देश में अनलॉक के बाद जहां अब यातायात धीरे धीरे चालू हो रहा है, ऐसे हालात में बीते कुछ महीनों में सड़कों की मरम्मत नहीं होने के कारण यह सड़कें खस्ताहाल हो रही हैं। हालांकि दमोह-जबलपुर मुख्य मार्ग पहले से ही खस्ताहाल है, जिसको सुधारने के लिए युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया के द्वारा आंदोलन किए जाने के बाद ठीक किया गया था। लेकिन फिर से बारिश होने और मार्ग को दुरुस्त नहीं किए जाने के कारण एक बार फिर गड्ढे हो गए हैं।

इन्हीं गड्ढों के कारण 1 चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने के चलते इस मार्ग से होने वाला यातायात भी प्रभावित होता नजर आया। हालांकि छोटे वाहनों के लिए कुछ मार्ग खुला नजर आया, लेकिन बड़े वाहन लंबी कतार में खड़े नजर आए। अनियंत्रित होकर पलटे वाहन को हटाने के बाद ही मार्ग खुल सका। वही इस मार्ग को दुरुस्त किए जाने एवं यातायात को सुगम बनाने की आवश्यकता जरूर महसूस की जाने लगी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews