प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने दमोह में सरकारी विभागों के कामों की समीक्षा, मिली कई जगह कमियां

damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश को विकास की राह पर और तेज गति की ओर ले जाने की कवायदों के बीच अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के मंत्री जमीनी स्तर पर काम में जुट गए है। आज देर शाम तक दमोह के कलेक्टर कार्यालय में प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने सरकारी विभागों के कामो की समीक्षा की।

अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल और पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्रियों ने एक एक विभाग की समीक्षा के साथ सरकारी योजनाओं को हर आदमी तक पहुंचाने का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

[dgv_vimeo_video id=”904147040″]

मीडिया से बात करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि देश और प्रदेश में मोदी की गारंटी का परिणाम है कि हर वर्ग को सरकार की स्कीम्स का लाभ मिल रहा है पारदर्शिता बनी रहे इसके उपाय भी कारगर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं कहीं कमियां देखने को मिल रही है जिसे लेकर अधिकारियो को निर्देश दिए गए हैं। वहीं पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि समीक्षा के साथ अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं वहीं जनता की भागीदारी भी विकास में सुनिश्चित की जा रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”904146568″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews