केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने हिनोता और गैसाबाद में किया गौ सदनों का लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने हिनोता और गैसाबाद में किया गौ सदनों का लोकार्पण

दमोह| गणेश अग्रवाल| केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने हटा ब्लाक के हिनोता और गैसाबाद ग्राम पंचायतो में नवनिर्मित गौ शालाओं का लोकार्पण किया| कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों सहित कलेक्टर दमोह और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे| मंत्री पटेल ने यहा गायों को चारा और भोजन कराया. साथ ही इन गोशालाओं को स्व सहायता समूहों के माध्यम से संचालन होने पर मंत्री पटेल ने प्रशन्नता जाहिर की|

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सम्बोधन में देश के पीएम नरेंद्र मोदी के स्वाबलम्बी भारत और गौ शालाओ के माध्यम से गौ सेवा कर देश की संस्क्रति को सहेजने अपील की| साथ ही ग्रामीण अंचलो में गौवंश के लिए भूषा सहेजने के लिए नरवाई और खेतों को बचाने की भी अपील की, ताकि गोवंश को खाने पीने की परेशानी न हो. मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लोगों से अपील कि आवारा मवेशियों को गोशालाओं तक पंहुचाकर सेवाधर्म का पालन करें|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews