होटल में बंधक बनाए जाने पर क्या बोले BSP विधायक रामबाई के पति, देखें वीडियो

होटल में बंधक बनाए जाने पर क्या बोले BSP विधायक रामबाई के पति, देखें वीडियो

दमोह।गणेश अग्रवाल।
मिडनाइट घटनाक्रम से मचे बवाल के बाद दमोह जिले के पथरिया की विधायक रामबाई सिंह के पति गोविंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गोविंद सिंह का कहना है कि जिस तरह की खबरें आ रही है, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। वह हमेशा सरकार के ही साथ है. बीजेपी ने रामबाई को कोई बंधक नहीं बनाया

दरअसल, विधायक रामबाई सिंह के गुरुग्राम के एक होटल से कांग्रेस नेताओं के साथ बाहर आने का वीडियो सामने आने के बाद देर रात सियासी हलकों में घमासान के हालात बनते बिगड़ते नजर आए, तो वही सुबह राम बाई सिंह के पति गोविंद सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि जिस तरह की बातें सामने आ रही है कि भाजपा द्वारा रामबाई सिंह को बंधक बनाया गया था, ऐसी कोई बात नहीं है। वह निजी काम से दिल्ली गई थी, उस होटल में रुकी थी और कांग्रेस नेता जब वहां पहुंचे तो वे उनके साथ बाहर आ गई। गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राम बाई सिंह को बाहर लेकर नहीं आए, जबकि रामबाई सिंह कांग्रेस नेताओं को बाहर लेकर पहुंची है जिससे होटल में कोई हंगामा ना हो।

इससे पहले मंगलवार को रामबाई सिंह के पति गोविंद सिंह ने कहा था कि राम बाई सिंह अपनी बेटी के इलाज के लिए दिल्ली गई हुई है। उनकी बेटी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और बीमार होने के कारण वे उसका इलाज कराने के लिए दिल्ली गई है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि दिल्ली जाते समय भूपेंद्र सिंह उनको प्लेन में मिल भी गए तो इसका यह मतलब नहीं कि इस तरह की अटकलें लगाई जाए। गोविंद सिंह ने बताया कि रामबाई कल तक दमोह आ जाएंगी। उन्होंने कमलनाथ सरकार पर पूरी तरह से विश्वास जताते हुए किसी भी अफवाह में नहीं आने की बात कही.।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews