
Damoh News : दमोह जिले के आसपास के इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। जिसके बाद जिले से बह कर जाने वाली नदियों में सैलाब के हालात देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में पथरिया से होकर निकलने वाली सुनार नदी में तेज बहाव दिखाई दे रहा है। इस दौरान नदी किनारे गए एक युवक का पैर फिसल गया। जिसके कारण वो पानी के तेज बहाव में बह गया।
तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
इधर, घटना की जानकारी लगते ही परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। आनन-फानन में पुलिस व राहत-बचाव दल को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस व रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पानी में तेज बहाव होने के कारण टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”843434640″]
ग्राम सुहाव का मामला
युवक की पहचान जालम अहिरवार उम्र 35 साल हुई है जो कि ग्राम सुहाव का रहने वाला है। बता दें कि मानसून की दस्तक के बाद तेज बहाव के चलते पास जाने वाली लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही जान जाने का कारण बन जाती है। इसलिए ऐसे मौसम में ऐसी जानलेवा जगहों पर जाने से बचे और अपने परिवार, दोस्त या अन्य किसी को भी ऐसी जगह जाने से रोकें।
[dgv_vimeo_video id=”843434464″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

