Datia News :जहरीला कीटनाशक खाने से 7 मोरों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

Datia News :जहरीला कीटनाशक खाने से 7 मोरों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

दतिया,सत्येन्द्र रावत। दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे के ग्राम कुठौंदा (Kuthaunda) में कीटनाशक दवा खाने से राष्ट्रीय पक्षी मोर (peacock) सहित अन्य पंछियों की मौत हो गई। एक साथ हुई इतने सारे पंछियों की मौत से वन विभाग (Forest Department) में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को समझते हुए वन विभाग डीएफओ प्रयांशी सिंह राठौर ने ग्राम का दौरा किया और पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं वन रेंजर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को इंदरगढ़ थाना के कुठौंदा ग्राम में 4 राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई थी। और आज गांव में 7 और मोरों की मौत हो गई। जिसमें से कुछ मोरों को गांव के आवारा कुत्ते खा गए। वहीं ग्रामीण द्वारा 11 मोरों की मौत बताई जा रही है। हांलाकि वन विभाग 7 मोरों की मौत की पुष्टी कर रहा है। जबकि कबूतर, तोता सहित दो दर्जन से ज्यादा अन्य पंछियों की भी मौत हो गई है। इतनी ज्यादा संख्या में पंछियों की मौत के बाद वन विभाग से DFO (Divisional Forest Officer) प्रियांशी सिंह खुद वन अमले के साथ कुठौंदा ग्राम पहुंची। और ग्रामीणों से चर्चा कर मोरों की मौत का कारण समझने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने जानबूझकर केमिकल डाला था। जिससे मोरों तथा अन्य पंछियों की मौत हो गई। DFO प्रियांशी का कहना है कि ग्रामीणों के बयान दर्ज करने और मोरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post mortem report ) के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews