स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया रक्तदान महावीरों का सम्मान

स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया रक्तदान महावीरों का सम्मान

दतिया| सत्येन्द्र सिंह रावत| Datia News गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने दतिया (Datia) विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद नागरिकों को राहत सामग्री वितरण की एवं दतिया नगर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए |

रविवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सुबह 9:30 बजे दतिया निवास पर पहुंचे जहां पर उपस्थित आम नागरिकोंओ से मुलाकात की | इसके बाद मंत्री मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे, जहां समाजसेवी पुनीत तिटवानी मानवेंद्र सिंह तोमर के द्वारा आयोजित रक्तदान महावीर सम्मान समारोह मे डॉ नरोत्तम मिश्रा ने साल श्रीफल और पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया|

नरोत्तम मिश्रा ने समाजसेवी अमित महाजन दीपू सचदेवा अरुण तिवारी की टीम के साथ दतिया नगर की वार्ड क्रमांक 4 बांगर की हवेली पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों में दाल चावल गेहूं तेल नमक मिर्ची धनिया राहत सामग्री के पैकेट वितरण किये| मंत्री मिश्रा ने आम नागरिकों को समझाते हुए कहा प्रदेश सरकार प्रतिदिन प्रदेश के नागरिकों को भोजन सामग्री उपलब्ध करा रही है आप सभी को कोई कमी नहीं आने दूंगा आप सभी कोरोना से डरे नहीं जागरूक होकर कैराना से बचें हम सभी मिलकर कोरोना महामारी को हराएंगे और देश को और प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे| ग्रहमंत्री ने कहा शब्दों का और सोच का ही अहम किरदार होता है सोच बदले, डरे नहीं कोरोना से बचाव करें

इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक आशाराम अहिरवार, कालीचरण कुशवाह, गोविंद ज्ञानानी, पंकज गुप्ता, श्रीमती रजनी पुस्पेंद रावत, योगेश सक्सेना, बलदेव राज, बल्लू प्रशांत ढेगुला सतीश यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल भूरे चौधरी डा राजू त्यागी मुकेश यादव रघुवीर कुशवाह प्रवीण पाठक बल्दाऊ यादव सनत पुजारी गौरव दांगी रेशू दांगी अंकित शर्मा रिंकू बुन्देला राहुल सुमित यादव प्रोहित राकेश साहू श्रीमती कुमकुम रावत नेहा मिश्रा नेहा रजक राजा बुन्देला राजू कुशवाह प्रशांत दांगी आकाश भार्गव सत्यम पण्डा अमन गुप्ता राजीव सेन गौरव गुप्ता मेहपाल बुन्देला आकाश चोवे राजा यादव सहित समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews