दतिया में तीन नए पॉजिटिव मिले, संक्रमित पिता के अंतिम संस्कार में हुए थे शामिल

दतिया में तीन नए पॉजिटिव मिले, संक्रमित पिता के अंतिम संस्कार में हुए थे शामिल

दतिया| सत्येंद्र सिंह रावत| दतिया में कोरोना का कहर जारी है । जिले में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीनों लहार हवेली के रहने वाले हैं। इन्हे मिलकर दतिया मे 11 पर कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुँच गई है।

लहार हवेली निवासी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों मृत पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे| लहार हवेली में बुजुर्ग के तीनों बेटों के कोरोना पॉजिटिव होने का जिम्मेदार खुद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन है। अब तक दूसरे जिलों में देखा गया है कि कोरोना व्यक्ति की मौत होने पर उसके शव को परिजन को नहीं सौंपा गया और सीधे इलेक्ट्रोनिक शव दाह संस्कार किया गया। लेकिन बुजुर्ग की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने न केवल उसके बेटों को बुलाया बल्कि अस्पताल से शव बाहर लाने, ट्रैक्टर में रखने और ट्रैक्टर से चिता पर लेटाने तक का काम भी कराया। यही कारण है कि बुजुर्ग के तीनों बेटे उसकी मौत के बाद कोरोना की चपेट में आए हैं। एक तरफ लॉकडाउन-5.0 शुरू हो चुका है दूसरी तरफ ये लापरवाही कोरोना जैसी महामारी को फैलाने में कारगर साबित हो रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews