
दतिया,सत्येन्द्र सिंह रावत। जिला परिवहन कार्यालय में लाईसेंस, वाहनपंजीयन, वाहनों की फिटनेस के संबंध में जन सामान्य को जानकारी प्रदाय किए जाने के लिए हैल्प डैस्क की व्यवस्था की गई है। जिसका शुभारंभ बुधवार को कलेक्टर संजय कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर कलेक्टर सजय कुमार ने जिला परिवहन कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय में हैल्प डैस्क के शुरू हो जाने से जन सामान्य को वाहनपंजीयन, ड्रायविंग लाईसेंस बनवाने, वाहन फिटनेस की जानकारी हेतु भटकना नहीं पडेगा। एक ही स्थान पर हैल्प डैस्क के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जिससे आवेदक ऑनलाईन सेवायें प्राप्त कर सकेगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

