IAS Transfer : दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला, इन्हें मिली जिम्मेदारी

अनूप चंद्र पांडेय

दतिया, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by-election) की सरगर्मियों के बीच दतिया कलेक्टर का तबादला (Transfer) कर दिया है। चुनाव आयोग (Election commission) ने दतिया कलेक्टर संजय कुमार (Datia Collector Sanjay Kumar) का तबादला कर दिया है।

यह भी पढ़े…Transfer : मध्यप्रदेश में एक IPS का तबादला, दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

संजय कुमार को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन में पदस्थापना दी गई है। कुमार के स्थान पर अब उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, विजय दत्ता को दतिया का नया कलेक्टर बनाया गया है।मध्यप्रदेश में उप चुनाव पहले अबतर 19 जिलों के कलेक्टरों को बदला जा चुका है।

इसलिए हुआ ट्रांसफर

सुत्रों की माने तो बीते कई दिनों से संजय की आयोग को शिकायत मिल रही थी, वही हाल ही में वे आयोग के सामने  प्रेजेंटेशन भी नही दे पाए थे। इतना ही नही कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ की शहर में रैली में भीड़ अधिक होने पर उनके खिलाफ FIR भी की गई थी। जिसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई कि सिर्फ कांग्रेस पर ही क्यों केस दर्ज हुआ, BJP पर कार्रवाई क्यों नही।

Transfer
Transfer

Transfer

Transfer

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews