Datia News: बिजली समस्या को लेकर धरना, खाली बर्तन लेकर दफ्तर के आगे बैठे ग्रामीण, जानें पूरा मामला

Datia News: बिजली समस्या को लेकर धरना, खाली बर्तन लेकर दफ्तर के आगे बैठे ग्रामीण, जानें पूरा मामला

Datia News: दतिया जिले की तहसील इंदरगढ़ के अन्तर्गत आने वाले विद्युत विभाग के सब स्टेशन दोहर पर आज बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया है। महिलायें हाथों में खाली बर्तन लिए दफ्तर से आगे बैठी नजर आई है। वहीं लोगों ने सव स्टेशन दोहर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। हालांकि अब यह मामला शांत हो चुका है। लोगों द्वारा करीब चार घंटे प्रदर्शन करने के बाद  इंदरगढ़ थाना प्रभारी परमानन्द शर्मा द्वारा ग्रामीणों को समझते को बिजली सप्लाई चालू कराकर मामला शांत करवाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”795794911″]

4 दिनों से गाँव में ठप थी बिजली

रिपोर्ट के मुताबिक विद्युत सब स्टेशन दौहर के अन्तर्गत आने वाले दोहर, आनंदपुर, वरगुवा, बरया, कडूरा, श्याम पहाड़ी और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई चार-पांच दिन से पूर्ण रूप से बंद थी। जिससे कारण पानी की समस्या का सामना गाँव के लोगों को करना पड़ रहा था। वहीं बच्चो की परीक्षाएं भी आने वाली है, बिजली से बच्चो की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।

[dgv_vimeo_video id=”795793989″]

[dgv_vimeo_video id=”795794181″]

[dgv_vimeo_video id=”795794416″]

[dgv_vimeo_video id=”795794738″]

घंटों बाद मामला हुआ शांत

विभाग द्वारा ग्रामीणों की समस्या को नज़रअंदाज़ करने के बाद आज शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने अपने-अपने बच्चों व महिलाओं के साथ सब स्टेशन दोहर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत सब स्टेशन पर कनिष्ठ यंत्री व बिजली कर्मचारी नदारद रहे। वहीं जेई राहुल रंजन द्वारा ग्रामीणों का फोन भी नहीं उठाया। चार-पांच घंटे बाद बीत जाने के बाद मामले को बढ़ता देख इंदरगढ़ थाना प्रभारी परमानन्द शर्मा मौके पर पहुंचे। और विद्युत सप्लाई चालू कराकर लोगों को आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।
धार से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews