सेवढ़ा: वार्डप्रभारियों व राशन दुकानदारों की बैठक का हुआ आयोजन, एसडीएम ने कही ये बड़ी बात

सेवढ़ा

सेवढा, राहुल ठाकुर। सेवढ़ा नगर में कोरोना संक्रमण (corona infection) व बचाव की रोकथाम के लिए वार्ड प्रभारियों व प्रधानमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत राशन दुकानदारों की एक बैठक का आयोजन मंगलवार को नगर परिषद सेवढा के सभागार में एस डी एम अनुराग निंगवाल (sdm anurag ningwal) की उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिसमें वार्ड प्रभारियों व राशन दुकानदारों को एस डी एम अनुराग निंगवाल ने सख्त हिदायत(instruction) देते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति सजग रह कर कार्य करें। कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नही की जाएगी।

यह भी पढे़ं… राज्य शासन से हाईकोर्ट ने मांगा जबाव, पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाई थी याचिका

वहीं वार्ड प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभी तक कोरोना संक्रमण को लेकर तीन सर्वे किया जा चुके है। जिसमें करीब तीसरे सर्वे में सेवढा नगर में 3923 परिवार की मॉनिटरिंग की गई, जिसमें 34 लोग संक्रमित पाए गए थे। इन सभी को मेडिकल किट देकर स्वस्थ किया जा चुका है पुनः चौथे सर्वे में 1180 परिवार के लोगों की जांच होनी है। इस सर्वे को तेजी का रूप देना है प्रत्येक दिन में आप लोगों को 50-50 परिवारों को चिन्हित करना है। संक्रमण पाए जाने पर मेडिकल किट प्रदान करें और वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराएं।

यह भी पढे़ं… चेतन भगत ने कोरोना प्रबंधन को लेकर की एमपी की तारीफ, कही ये बात

इसी क्रम में राशन दुकानदारो को निर्देश देते हुए कहा कि राशन दुकानदारों को नियत समय पर खोले राज्य शासन की मंशा अनुसार गरीब की खाली थाली खाली न रहे इस बात का विशेष ध्यान देना है। आप लोगों के प्रति उदासीनता बरतने की शिकायत प्राप्त होने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार साहिर खान, महिला बाल विकास अधिकारी राजेन्द्र गुर्जर, महिपाल सिंह यादव समेत आँगवाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड प्रभारी, राशन दुकानदार मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews