देवास में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 दिन पहले ही लिया था किराए का मकान

mp news

Dewas Crime News: देवास (Dewas) में एक 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। युवक अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था, सुबह जब पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो मामले की सूचना मकान मालिक को दी। जिसके बाद नाहर दरवाजा थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया ।

यह घटना नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भवानी सागर में हुई है। यहां पर 35 वर्षीय प्रवीण अपनी पत्नी के साथ रहता था। यह मूल रूप से बड़नगर कर का रहने वाला था लेकिन 4 दिन पहले ही भवानी सागर में किराए के मकान में शिफ्ट हुआ था।

मृतक बिजली का काम करता था और उसकी पत्नी एक प्राइवेट अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती है। इनके दो बच्चे भी हैं। युवक ने फांसी लगाने जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अब तक मिली जानकारी में यह बताया गया है कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और जब सुबह पत्नी ने देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews