हाटपिपल्या में ‘महाराज’ को याद आए महाराज, सीएम शिवराज ने दी करोड़ों की सौगात

हाटपिपल्या में ‘महाराज’ को याद आए महाराज, सीएम शिवराज ने दी करोड़ों की सौगात

देवास/हॉटपिपल्या, सोमेश उपाध्याय| देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा (Hatpipliya Assembly) में उपचुनाव (By-election) से पहले भाजपा (BJP) की बड़ी सभा आज ग्राम बरोठा के मंडी परिसर में सम्पन्न हुई| जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जम के प्रहार किए|

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जनता के साथ वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा की जीत की हुंकार भरी। जनसेवक के रूप में मनोज चौधरी को जिताने की अपील की। सिंधिया को देवास महाराज व प्रदेश के दिवगन्त मंत्री स्व.तुकोजीराव पँवार की भी याद आई। उन्होंने मंच से ही देवास विधायक को अपनी बहन बताया। सीएम शिवराज ने पूर्व सीएम स्व.कैलाश जोशी, पूर्व मंत्री स्व.तुकोजीराव पँवार व बरोठा के शहीद जागेश्वर धाकड़ का स्मरण किया| सीएम ने कमलनाथ के नालायक वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अब कमल नाथ खुद सोचें कि लायक कौन है और नालायक कौन है। जो सभी को एक भाव से देखे, गरीबों का सम्मान करे, किसान के कल्याण की योजना बनाए, वो लायक है या नालायक| यह निर्णय जनता को करना है।

सीएम शिवराज व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोठा में 1041 के करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भी सम्बोधित किया और हॉटपिपल्या को विकासखंड का दर्जा देने की अपील मंच से करि!कार्यक्रम में विद्यायक गायत्रीराजे पँवार, आशीष शर्मा,पहाड़ सिंह कन्नौजे, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, विक्रम सिंह पँवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,नारायण चौधरी, नन्दकिशोर पाटीदार, रायसिंह सैंधव, फूलसिंह चावड़ा आदि सहित प्रमुख भाजपा नेता मंचासीन थे!

ये चुनाव मोदी के सम्मान का-
सीएम शिवराज ने अंत मे जनता से भाजपा के संभावित प्रत्याशी व पूर्व विधायक मनोज चौधरी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि ये चुनाव केवल मनोज का नही बल्कि भाजपा का व मोदी जी के सम्मान का चुनाव है!मामा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मनोज चौधरि को जिताना होगा|

कमलनाथ सरकार एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी: सिंधिया
सभा में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हम पर गद्दार होने का आरोप लगा रहे है, जबकि वास्तव में वे खुद गद्दार है क्योंकि उन्होंने जनता के साथ वादा खिलाफी कर गद्दारी की है। सिंधिया ने कहा कि सरकार बनने के पहले किसानों के कर्जे माफ करने समेत अनेक वायदे किए गए थे परन्तु कमलनाथ सरकार एक भी वायदे पर खरी नहीं उतरी।हमने सरकार में आते ही करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात प्रदेश को दी है!इसलिए मनोज चौधरी को जिताए|

सभा से पहले हुई तेज बारिश-बरोठा में सभा से पहले तेज बारिश हुई, जिस कारण कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति भी बनी।हालांकि वाटर फ्रूफ डॉम के कारण अधिक परेशानी नही आईं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews