देवास – एसडीएम कार्यालय में महिला पटवारी का हंगामा, मामला कलेक्टर के पास पहुंचा

देवास – एसडीएम कार्यालय में महिला पटवारी का हंगामा, मामला कलेक्टर के पास पहुंचा

देवास/बागली, सोमेश उपाध्याय। देवास जिले के बागली एसडीएम कार्यालय में आज एक नया विवाद खड़ा हो गया। महिला पटवारी सीमा चौहान ने अपने पति के साथ एसडीएम कार्यालय में जम कर हंगामा मचाया। पटवारी ने एसडीएम चौहान पर अभद्र व्यवहार और गालीगलौज करने का आरोप भी लगायान है।

वहीं बागली अनुभाग में पदस्थ एसडीएम अरविंद चौहान ने बताया कि उक्त पटवारी शासकीय जमीन को निजी करवाने के लिए दबाव बना रही थी। मेरे मना करने पर ऑफिस में ही फ़ाइल फाड़ दी, जिस पर मैने नाराजगी जताई। जिसके बाद पटवारी अपने पति के साथ हंगामा करने लगी, इसलिए मैंने पुलिस को सूचना दी। एसडीएम ने अपने विरुद्ध लगाए गए सभी आरोपो को ख़ारिज कर निराधार बताया है।

वही मामला बढ़ता देख एसडीएम ने पूरे प्रकरण की जानकारी जिला कलेक्टर डॉ चन्द्रमौलि शुक्ल और एसपी डॉ शिवदयाल को भी सौंप दी है। हालांकि एसडीएम चौहान अपने कुशल व्यवहार व बेहतर कार्यशैली के लिए जाने जाते है। बरहाल पूरे मामला अनुभाग में चर्चित हुआ। बागली थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक कोई प्रकरण दर्ज नही किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews