Dewas News : प्रवासी विधायक के सामने ही फूटा बीजेपी कार्यकर्ताओ का गुस्सा, लामबंद हुए कार्यकर्ता

Dewas News : प्रवासी विधायक के सामने ही फूटा बीजेपी कार्यकर्ताओ का गुस्सा, लामबंद हुए कार्यकर्ता

Dewas News : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी एक्शन मोड पर है, प्रवासी विधायक से लेकर विस्तारक व प्रभारियों की नियुक्ति भी की जा चूंकि है। लेकिन क्षेत्रीय मुद्दों के चलते भाजपा विधायको को जनता के साथ कार्यकर्ताओ का विरोध भी झेलना पड़ रहा है। बागली विधानसभा में कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक ले रहे गुजरात के प्रवासी विधायक अभें सिंह तड़वी के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओ का आक्रोश गुस्से में बदल गया।

कार्यकर्ताओ ने बागली को जिला बनाने का मुद्दा मुखरता से उठाते हुए कहा कि जब सीएम दर्जनों बार बागली को जिला बनाने की घोषणा कर चुके है, तो देरी किस बात की है। हमे जनता को जवाब देना महंगा पड़ रहा है। कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर जिला नही बनता है तो भाजपा का कार्य नहीं करने की चुनौती तक दे डाली। कार्यकर्ताओ के आक्रोश के चलते बीजेपी की बैठक भी प्रभावित रही। इसके पहले भी क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे को लगातार जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”857524163″]

[dgv_vimeo_video id=”857524896″]

गौरतलब है कि सीएम शिवराज द्वारा पिछले दिनों बागली को जिला बनाने की घोषणा की गई थी, परंतु दर्जनों आश्वासनों के बाद भी बागली जिला नही बन सका, अब कार्यकर्ता भी अपनी ही पार्टी के विरुद्ध लामबंद दिख रहे है।
देवास/बागली से सोमेश उपाध्याय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”857524006″]

[dgv_vimeo_video id=”857523320″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews