Dewas News : लाड़ली बहनों ने रोका जनआशीर्वाद यात्रा का रथ, बागली को जिला बनाने की गूंज

Dewas News : लाड़ली बहनों ने रोका जनआशीर्वाद यात्रा का रथ, बागली को जिला बनाने की गूंज

Dewas News : भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा में बीजेपी की अधूरी घोषणाएं नेताओ के लिए मुशीबत खड़ी कर रही है। बागली के चापड़ा पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भारी हंगामे का सामना करना पड़ा।बागली को जिला बनाने के लिए जारी धरना प्रदर्शन के 45 वें दिन बागली में जिला बनाओ,क्षेत्र बचाओ यात्रा निकाली गई। सैकड़ो की संख्या में महिला,पुरुष व यूवा नेमावर रोड़ पर प्रदर्शन में शामिल हुए। क्षेत्र की जनता सहित लाड़ली बहना बड़ी सड़क हाथो में तख्तियां लिए मुख्यमंत्री की अधूरी घोषणाएं याद दिलाते हुए बागली को जिला बनाने की मांग करती रही। दोपहर बाद से ही चापड़ा में बागली को जिला बनाने की गूंज सुनाई दी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हायवे पर भारी हंगामा हुआ।

रथ यात्रा के धरना स्थल पहुंचने के पूर्व से ही जनता सड़क मार्ग के दोनों और खड़े हो कर प्रदर्शन करते दिखे। विजयवर्गीय ने हंगामा सुन लोगो से अपनी बात रखने को कहा। बागली जिला बनाओ अभियान समिति के प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश कुमार गुर्जर ने रथ यात्रा के मंच पर चढ़ कर अपनी बात रखते हुए कहा की हम 45 दिनों से धरने पर बैठे है। पिछले 15 वर्ष पुरानी मांग जिसकी मुख्यमंत्री खुद 4 बार रामायण की चौपाई “रघुकुल रीत सदा चलीआई,प्राण जाए पर वचन न जाई”परंतु आज तक वादा पूरा नही हुआ। बागली की जनता पिछले 60 वर्षो से भाजपा को एकतरफा समर्थन देते आ रही है,पर हमे झूठे वादे सिवाय कुछ नहीं मिला। इसीलिए हम आपके अभिन्न अंग होकर भी आपसे दूर है।

बागली जिला बना कर गरीब आदिवासियों की देवास से दूरी कम कर दो,तो हमारी आपसे स्वत:ही दूरी कम हो जाएंगी। सरकार हमेशा जितना छल करेंगी,हमारा बल उतना अधिक मजबूत होंगा। जिसके जवाब में विजयवर्गीय ने कहा की मेरे पास प्रतिनिधि मंडल का ज्ञापन आया था,जो मेने मुख्यमंत्री जी को भेज दिया था,पर आशीर्वाद यात्रा की व्यस्तता के चलते मुलाकात न हो पाई। परंतु इसे गंभीरता से लेते हुए आपका वकील और प्रतिनिधि बन कर सीएम को 24 तारीख पूरे विषय से अवगत कराऊंगा।तब जा कर हंगामा शांत हुआ।क्षेत्र में लगातार बागली को जिला बनाने की मांग उठाई जा रही है। वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों बेरुखी से जनता में खासा आक्रोश भी देखा गया,जो चर्चा का विषय बना रहा।

[dgv_vimeo_video id=”867211523”]

इधर धरना भी रहा जारी

बागली को जिला बनाने के अभियान अंतर्गत शुक्रवार को बागली जिला बनाओ,क्षेत्र बचाओ यात्रा निकाली गई थी।जिसमे क्षेत्र जनों ने हाथो से जिला बनाने के संदर्भ में पर्चियां भी लिखी।नगर में वाहन रेली निकाल कर चापड़ा की और कूंच किया।हालांकि बागली स्थित धरना स्थल पर प्रतिदिन की तरह धरना प्रदर्शन जारी रहा।
देवास/बागली से सोमेश उपाध्याय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”867211762″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews