फूड इंस्पेक्टर ने SDM पर लगाए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, कलेक्टर ने एसडीएम को हटाया

फूड इंस्पेक्टर ने SDM पर लगाए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, कलेक्टर ने एसडीएम को हटाया

देवास, डेस्क रिपोर्ट। खातेगांव में फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने खातेगांव SDM संतोष तिवारी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट (sexual harassment) के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसडीएम उन्हें व्हाट्सएप्प पर अश्लील मैसेज भेजते हैं और रात में उनके घर आने की बात कहते हैं। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम संतोष तिवारी को पद से हटा दिया है। साथ ही देवास कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए एक दल का गठन भी किया है।

जबलपुर में कोरोना नियमों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, जिले के सबसे बड़े फर्नीचर विक्रेता पर कार्रवाई

फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोप से हड़कंप मच गया है। उन्होने कहा कि एसडीएम उन्हें जबरन अपने ऑफिस में बुलाकर गलत हरकतें करते हैं। इतना ही नहीं वो बार बार उन्हें केबिन में बुलाते हैं और प्रताड़ित करते हैं। इसके बाद पीड़िता ने कलेक्टर से मामले की शिकायत की है जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए एसडीएम को पद से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में प्रियंका अग्रवाल ने कुछ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं जिनमें व्हाट्सएप चैटिंग शामिल है। इसी के साथ उनका कहना है कि ऑफिस में लगे कैमरे में भी सारी घटना कैद हुई हैं और इस आधार पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews