
देवास, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के हाटपिपल्या से बीजेपी के विधायक मनोज चौधरी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा हाटपिपल्या से कुछ ही दूर मनासा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि विधायक राजोदा से हाटपीपल्या लौट रहे थे। इसी दौरान मनासा के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। हालांकि हादसे के विधायक मनोज चौधरी बाल बाल बचे, उन्हें मामूली चोट आई है। वहीं चालक कैलाश चौधरी की हड्डी टूटी है। घायलों को निजी वाहनों से हाटपिपल्या अस्पताल लाया गया। लोगों का कहना है कि कार बेकाबू होकर दो से तीन बार पलटी।
मंगलवार दोपहर विधायक मनोज चौधरी अपने साथियों के साथ अपनी विधानसभा में आ रहे थे। कार से स्पीड ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि मनासा के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वाहन चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।
यह भी पढ़ें… कांग्रेस MLA के बोल, ग्वालियर बहुत पीछे, श्रीमंत के प्रयासों से होगा अव्वल
घटना के दौरान कार सड़क से नीचे उतरकर पलटियां खाते हुए पलट गई, हादसे में कार के आगे कांच चकनाचूर हो गया। घायल खुद ही कार से बाहर निकले और मौके से ही परिचितों को मदद के लिए फोन लगाया। इसके बाद निजी वाहनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। विधायक व अन्य घायलों को मामूली चोट आई है। चालक कार आगे के कांच से टकराया था। उसकी पसली टूटी और चोट आई है। वहीं विधायक के वाहन पलटने की सूचना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में उनके समर्थक सामुदायिक केंद्र पहुंचे। हालांकि मनोज चौधरी के मामूली घायल होने की खबर सुनकर सबने राहत की सांस ली।
