
देवास/बागली,सोमेश उपाध्याय। देवास जिले के बागली पुलिस थानातंर्गत ग्राम पुंजापुरा में पिछले दिनों गाँव के ही एक दम्पति की जहर खाने से आत्महत्या का मामला सामने आया था। परन्तु घटना में एक नया मोड़ सामने आया है। मृतक दम्पति की बेटियां माता-पिता की अंत्येष्टि के बाद बागली पुलिस थाने पहुँची और अपने सगे भाई को ही हत्यारा बताया।
मृतक की बेटी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि उनके माता पिता ने आत्महत्या नहीं की है, भाई गोपाल ने उन्हें जहर देकर मारा है। इसलिए उस पर मर्डर की धाराओं में प्रकरण दर्ज होना चाहिए। घटना के एक दो दिन पहले ही मेरे भाई की मेरे साथ फोन पर चर्चा हुयी थी। जिसमें उसने धमकी दी थी कि अब में मर्डर करना शुरू करूंगा।
ये भी पढ़ें – Shivpuri News : गोली मारकर युवक की हत्या, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज
बागली पुलिस ने उक्त मामले में मृतक द्वारा दिए गए बयान के आधार पर बेटे के ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाए जाने का मामला दर्ज किया गया है। व आरोपी बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब अन्य बिंदुओं पर भी जांच की बात कह रही है।
ये भी पढ़ें – Gwalior News : कांग्रेस नेत्रियों ने पहनी सिलेंडर की माला, चूल्हे पर बनाई रोटी, सिलेंडर की पूजा की
आपको बता दें मृतक पुंजापुरा में बाईक गैरेज का काम करके अपनी आजीविका चलाते थे। उनका 22 वर्षीय बेटा गोपाल गलत संगत में पड़ गया था। जिसके कारण माता-पिता को कई बार लाखों रुपए का नुकसान भी उठाना पड़ा। बेटे के कारण आए दिन घर में विवाद भी होता था।क लयुगी बेटे की इस करतूत के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि जिस बेटे के लिए माता-पिता ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, वही सन्तान हत्या का कारण बनी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच करने के बाद ही सत्यता का पता लगेगा।
https://vimeo.com/597836698
https://vimeo.com/597836916
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

