लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SP ने किया सस्पेंड 

रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने महिला प्रधान आरक्षक को धर दबोचा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने भी सख्त कदम उठाया है। आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। 
lokayukta action in dewas

देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 23 दिसंबर मंगलवार को महिला थाने में तैनात प्रधान आरक्षक शाहीन खान को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कदम शिकायतकर्ता विशाल परमार की शिकायत के आधार पर उठाया गया है।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक विशाल परमार ने 19 दिसंबर को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के पास एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उनकी पत्नी अर्चना देवास महिला थाने में मारपीट और दहेज प्रताड़ना की शिकायत करने गई है। इस दौरान कार्रवाई के लिए प्रधान आरक्षक शाहीन खान ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

ट्रैप दल का गठन हुआ

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त निरक्षक दीपक सेजवार ने इस मामले की जांच की। जिसके बाद आरोप साही पाए गए। फिर एक योजना बनाई गई। ट्रैप दल ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आवेदक विशाल परमार को पैसों के साथ भेजा गया। जैसे ही महिला प्रधान आरक्षक ने रिश्वत राशि स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया।

आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित

इस मामले में पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने भी बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस विभाग की छवि खराब करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से आरोपी महिला आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं महिला थाना प्रभारी सुनीता कटारा को लाइन अटैच किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे कार्रवाई होगी। आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews