बागली जेल से फरार कैदियों के मामले की मजेस्ट्रियल जांच के आदेश

बागली जेल से फरार कैदियों के मामले की मजेस्ट्रियल जांच के आदेश

देवास, बागली, सोमेश उपाध्याय।

शनिवार को बागली सबजेल से 2 कैदी दीवार फांद कर फरार होने की घटना घटित हुई थी। उक्त घटना की दंडाधिकारी जांच हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने जांच संस्थित गठित की है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने अनुविभागीय अधिकारी बागली अरविंद चौहान को जांच प्रभारी बनाया है तथा उन्हें आदेशित किया है कि वह जांच की पूरी जानकारी 15 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेशित किया है कि घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई। सुरक्षा संबंधी कमियां जिसके कारण घटना घटित हुई। घटना के लिए कौन-कौन अधिकारी व कर्मचारी उत्तरदाई है तथा घटना के रोके जाने के उपाय के बारे में जानकारी प्रतिवेदन बनाकर प्रस्तुत करें!

छानबीन जारी-घटना के बाद से ही जेल प्रशाशन में हड़कम्प मचा हुआ है!जिला अधिकारीयो ने दूसरे दिन भी जैल पहुँच कर मुआयना किया व घटना की अन्य सूक्ष्म जानकारीया जुताई!पूरे मामले में जेलर रोहितदास पिकले सहित अन्य जेल कर्मचारियों पर गाज गिरने की पूरी संभावनाए जताई जा रही है!दीन दहाड़े कैदी के भागने से प्रशासन की लापरवाही सामने आई है!वही बागली टीआई शैलजा भदौरिया द्वारा आरोपियो की खोजबीन की जा रही है!

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews