बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 24 मोटर साइकल बरामद, 7 सात आरोपी गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 24 मोटर साइकल बरामद, 7 सात आरोपी गिरफ्तार

देवास/अमिताभ शुक्ला

देवास की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे बाइक गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने ना सिर्फ देवास बल्कि इंदौर, उज्जैन, शाजापुर और उज्जैन में मोटर साइकिलें चोरी करके पुलिस की नाक में दम कर रखा था। पुलिस बाइक चोर गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार करके इनके पास से चोरी की 24 मोटर साइकिल जब्त की है। मामले का खुलासा देवास एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के सामने किया ।

दरअसल देवास की सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ 2 युवक बालगढ़ रोड़ से जा रहे है, तभी बाइक सवार इस गिरोह का मुख्य सरगना उज्जैन निवासी हर्ष डोडिया और उसके एक और साथी मक्सी निवासी लखन बागरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इन्ही के निशानदेही पर 23 और चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त की है। इनके अन्य 5 साथी संजय,मनोज,राजेंद्र, हुकुम और सुरेन्द्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर और भी चोरी की बाइक बरामद की। आरोपियों ने देवास सहित इंदौर, उज्जैन सहित शाजापुर में चोरी की वारदातो को करना क़बूल किया है।

करीब 12 लाख की मोटर साइकिल बरामद
पकड़े गए सभी बाइक चोर युवा है,और इन सबकी उम्र 19 से 22 साल के बीच है।
देवास SP डॉ. शिवदयाल सिंह ने आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी बाइक जब्त होने की उम्मीद जताई है। साथ इन्हें पकड़ने वाली पुलिस टीम को ईनाम देने की भी बात भी देवास पुलिस कप्तान ने कही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews