सगा भाई ही निकला बहन का हत्यारा, बदनामी से बचने बहन को कुल्हाड़ी से मारा

सगा भाई ही निकला बहन का हत्यारा, बदनामी से बचने बहन को कुल्हाड़ी से मारा

देवास/सोमेश उपाध्याय

पिछले दिनों देवास जिले के कन्नौद में मिले महिला के शव को लेकर क्षेत्र में सनसनी फेल गई थी। परंतु पुलिस की संक्रियता से केवल चार दिनों में ही मामला सुलझा लिया गया है।महिला का हत्यारा कोई और नही बल्कि उसका सगा भाई ही निकला।

दरअसल योगेन्द्र के खेत पर खेतिहर मजदूर (हाली) संजू उसकी बहन भूरिबाई और छोटा भाई लोकेश काम करते थे। ये तीनों ही खेत पर हाली का काम करने लगे थे। 14 मई को संजू ने अपनी बहन भूरिबाई मोबाइल पर किसी के साथ जाने की चर्चा कर रही थी। ये बात वो दो दिन से कर रही थी जिसे उसके भाई संजू ने सुन लिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी बहन के चरित्र को लेकर समाज मे बदनामी न हो इसे लेकर सोते समय अपनी बहन को कुल्हाड़ी से लगातार 4 – 5 वार कर हत्या कर दी और फिर शव को गोदडी मे लपेट कर जलाने का प्रयास किया। उसके बाद लाश को बोरे मे भरकर वही छोडकर भाग गया ।

एस पी कृष्णा वेणी देसावतु के निर्देशन मे ASP नीरज चौरसिया, SDOP ब्रजेश सिह कुशवाह , टी आई जयराम चौहान तथा स्टाफ ने सक्रियता दिखाते हुए अन्धे कत्ल का 4 दिन मे पर्दा फाश कर धारा 302 का प्रकरण किया । गिरफ्तारी के बाद घटना स्थल के पास से झाडीयो से हत्या का हथियार कुल्हाड़ी बरामद की गई ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews