ASI की विदाई में SSP ने दी अनोखी विदाई, गुनगुनाए फिल्मी नगमें

ASI की विदाई में SSP ने दी अनोखी विदाई, गुनगुनाए फिल्मी नगमें

देवास/सोमेश उपाध्याय

अक्सर विभागीय कर्मचारी का विदाई समारोह साधारण औपचारिक कार्यक्रम होता है लेकिन परन्तु बागली थाने में पदस्थ एसआई भीमसिंह रघुवंशी के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग ने अपने साथी को अनोखी विदाई दी। एसआई रघुवंशी की विदाई पर टीआई शैलजा भदोरिया ने गरिमामय आयोजन रखा जिसमे टीआई ने लोगों को मास्क का वितरण कर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की समझाईश दी। कार्यक्रम को देवास जिले के नवागत एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने अनोखा बना दिया। उन्होने अपने अधीनस्थ कर्मचारी के सम्मान में एक से बढ़कर एक प्यार भरे नगमे गुनगुनाए।

अधिकारी की इस सहजता ने एसआई को भावुक कर दिया। एएसपी शर्मा पिछले दिनों ही रीवा से देवास पदस्थ हुए है। उन्होंने बताया कि अवसादग्रस्त जीवन में खुशनुमा पल ही याद रह जाते हैं। वरिष्ठ पुलिस का यह रूप देख स्थानिय नागरिक भी खुश हो गए। पुलिस विभाग की यह अनोखी विदाई पूरे क्षेत्र में चर्चित रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews