वनरक्षक मदनलाल वर्मा की हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार

वनरक्षक मदनलाल वर्मा की हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार

बागली,सोमेश उपाध्याय| बागली (Bagli) के उदयनगर में विगत दिनों वनकर्मी मदनलाल वर्मा (Madanlal Verma) की हत्या के मामले में पुलिस ने आज ही बड़ा खुलासा कर हत्या के दो मुख्य आरोपी गुलाब व मोहन को गिरफ़्तार कर लिया| वहीं अन्य 2 आरोपी फ़रार थे। जिन्हे रविवार को ही पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है|

शेष फरार आरोपी दीप सिंह पिता रामसीह व ध्यानसिंह पिता रामसिंह भी गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपी कटुकया गाँव के पास खेत पर से ही शाम को गिरफ्तार किए गए। एसडीशनल एसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा व एसडीओपी राकेस व्यास ने बताया कि उदयनगर थाना प्रभारी राजाराम वास्केल की सक्रियता से दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

वनरक्षक मदनलाल वर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को एसपी शिवदयाल सिंह ने पत्रकार वार्ता लेकर घटनाक्रम का खुलासा किया। एसपी शिवदयाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांव कटुक्या थाना उदयनगर निवासी 40 वर्षीय मोहन पुत्र रायसिंह वास्केल, 60 वर्षीय गुलाब पुत्र मल्ला रावत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जंगली जानवरों के शिकार के लिए हथियार लेकर आए थे। इन्हें वनरक्षक वर्मा ने भ्रमण के दौरान देख लिया था और उन्हें पकड़ने दौड़े तो मोहन ने भरमार बंदूक से फायर कर हत्या कर दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews