
देवास, अमिताभ शुक्ला
देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की धूम मची हुई है । आज रात को होने वाले आयोजनों को लेकर मन्दिरो में साज सज्जा की जा रही है । बात करे देवास के जेल रोड़ पर स्थित अतिप्राचीन श्री सांवलिया नाथ मंदिर की तो यहां पर भी आज रात को होने वाले आयोजनों को लेकर तैयारी की जा रही है।
करीब 200 साल प्राचीन इस मन्दिर के साथ कई मान्यताएं जुडी हुई है। आज रात के आयोजन को लेकर मंदिर में फूल बंगला बनाया जा रहा है और उसी को लेकर कारीगर काम कर रहे है। वही प्रसाद वितरण और भगवान को भोग लगाने की भी तैयारी अभी से की जा रही है। आज रात 12 बजे मंदिर में महाआरती के साथ ही विशेष पूजा अर्चनाएं भी की जायेगी। वही कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष सोशल डिस्टेंस के साथ छोटे स्तर पर आयोजन होंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

