अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम नहीं कर सकी कार्रवाई, रहवासियों ने जमकर किया विरोध

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम नहीं कर सकी कार्रवाई, रहवासियों ने जमकर किया विरोध

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) में गुरुवार को जिला प्रशासन और नगर निगम का अमला अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा था। लेकिन रहवासियों के विरोध के चलते अमले को बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण की यह कार्रवाई पालनगर क्षेत्र में एक नाले पर बने रास्ते पर की जानी थी। जिला प्रशासन और नगर निगम का अमला जब मौके पर पहुंचा तो रहवासियों ने अतिक्रमण हटाने का जमकर विरोध किया और अमले को अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई नहीं करने दी।

पालनगर की मुख्य सड़क पर एक किसान ने अपने खेत में जाने के लिए पास में मौजूद नाले पर से रास्ता बना लिया है। रास्ते के पास से भी उसने अपने मकान का निर्माण भी किया हुआ है। क्षेत्र के ही कुछ लोगों द्वारा इस बात की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम का अमला अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने किसान को 7 दिनों में नप्ती करवाकर नगर निगम में आवेदन जमा करने को कहा है।

Must Read- चुनाव से पहले चरम पर धर्म की राजनीति, अब MP के इन मंदिरों का होगा विस्तारीकरण

इस मामले में किसान का कहना है कि मकान का निर्माण मैंने अपनी ही भूमि पर किया है और शासकीय नाले पर मैंने खेत में जाने का रास्ता बनाया है। पीछे जो भूमि है वह मेरी ही है मैंने कोई भी अतिक्रमण नहीं किया है। वहीं इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शासकीय नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस भेजा गया था। इस निर्माण के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी इसलिए हम चाहते हैं कि व्यक्ति खुद ही अतिक्रमण हटा दें हम किसी को कोई परेशानी नहीं देना चाहते हैं। 7 दिनों में अगर अतिक्रमण नहीं हटता है तो फिर कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews