ओखलेश्वर धाम में बजरंगबली की आंख टिमटिमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ओखलेश्वर धाम में बजरंगबली की आंख टिमटिमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

देवास, सोमेश उपाध्याय | हमारे देश में भगवान (ओखलेश्वर धाम) के प्रति आस्था रखने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। भारत एक ऐसा देश है जहां हर वक्त कोई-ना-कोई पूजा, पर्व त्यौहार होता ही है। देश के हर एक कोने में मंदिरों की भरमार है। लोग अपने घर, सोसाइटी, इत्यादि सभी स्थानों पर देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में शनिवार को बागली अनुभाग के अंतिम छोर पर बड़वाह के निकट स्थित विश्व प्रसिद्ध ओखलेश्वर धाम में बजरंबली के चोलावरण के दौरान ऐसी घटना घटी जिसने सभी को हैरान कर दिया और जिसका एक छोटा सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग चमत्कार कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें – VIRAL VIDEO : हॉस्टल में नहाते हुए लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल, छात्राओं में भारी आक्रोश

दरअसल, ओखलेश्वर धाम में बजरंगबली के चोलावरण के दौरान उनकी आखें टिमटिमाई। जिससे वहां के लोग हैरान हो गए। जिसके बाद लोग ऐसा मानने लगे कि भगवान ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए हैं। बता दें कि अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध इस स्थान पर बजरंगबली के हाथों में शिवलिंग है। जिसमें भगवान के चोलावर्ण के बाद आरती के दौरान अचानक बालाजी की आँखे टिमटिमाई। जिसके बाद लोगों को और अधिक उत्साह देखने को मिला। बता दें कि ऐसा होना एक संयोग माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें – जबलपुर पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, अमर शहीद राजा शंकर शाह-कुँवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का यह द्रश्य किसी भक्त ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रेवा खण्ड का यह पूरा क्षेत्र च्यवन ऋषि,  मार्कंडेय ऋषि, विश्वामित्र आदि मनीषियों की तपस्थली भी रहा है और सिद्ध हनुमान की यह प्रतिमा इसलिए दुर्लभ और अनूठी है, क्योंकि इनके एक हाथ में शिवलिंग है, जबकि ज्यादातर मूर्तियों के हाथ में पर्वत होता है।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : मंत्री ने ही लिखा मंत्री को पत्र, बच्चों के मुँह में 6 महीने से नहीं पहुँच रहा निवाला

जिसकी मान्यता है कि, राम-रावण युद्ध से पहले रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना के लिए हनुमानजी नर्मदा की सहस्त्रधारा धावड़ी घाट से शिवलिंग लेकर लौट रहे थे और यहां महर्षि वाल्मीकि का आश्रम होने के कारण वे कुछ समय के लिए यहां रुके भी थे। वहीं यहाँ के स्थानीय लोग बताते हैं कि, यहां आए दिन इस प्रकार के चमत्कार देखे जा सकते है। यह स्थान देवास एवं खरगोन जिले के मध्य में बड़वानी के समीप स्थित है। जहां सालों भर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां केवल मध्य प्रदेश से ही नहीं बल्कि अन्य कई प्रदेशों के श्रद्धालु भी यहां दर्शन के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें – CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews