मामूली विवाद पर बदमाशों ने किया हमला, पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, 1 गिरफ्तार

मामूली विवाद पर बदमाशों ने किया हमला, पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, 1 गिरफ्तार

धार/मोहम्मद अंसार

धार जिले के गंधवानी के पास कटारपुरा गांव में मामूली विवाद पर कुख्यात बदमाश कसू जामदा भूतिया ने दूसर पक्ष पर हमला कर दिया। किराना दुकान पर 200 रूपये के पेट्रोल को लेकर हुए विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि जामदा भूतिया ने करीब 70-80  लड़कों के साथ कटारपुरा गांव पर बुधवार देर रात हमला कर दिया। 200 रूपये की इस लड़ाई ने 3 गांवों को आपस में लड़ा दिया। बता दें कि इन तीनों ही गांवों में कुख्यात बदमाश रहते हैं।

कटारपुरा गांव के लोगों द्वारा जब पुलिस को सूचना दी गई तो फिर पुलिस बल वहां पहुंचा और फिर पुलिस और जामदा भूतिया गिरोह के बीच आमना सामना हुआ और गोलियां भी चली। इस मामले में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश बेरसिया को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ कटार पुरा गांव में सुबह से ही पुलिस बल तैनात है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews