चोरी करने आये और ATM उखाड़कर ले गए बदमाश, पुलिस बेसुराग

चोरी करने आये और ATM उखाड़कर ले गए बदमाश, पुलिस बेसुराग

धार। मध्य प्रदेश इ धार जिले के धामनोद में बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले गए| एटीएम में छह लाख 46 हजार रुपए होना बताए जा रहे हैं। एटीएम लूट को अंजाम देने वाले शातिरों ने वाहन की मदद से रस्सी बांधकर एटीएम को उखाड़ा जिससे एटीएम के केबिन के कांच टुकड़ों में बिखर गए|  पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है| 

जानकारी के मुताबिक  नगर के मुख्य मार्ग सुंद्रैल चौराहे के नजदीक विद्युत वितरण कंपनी के सामने पाटीदार कॉम्प्लेक्स स्थित केनरा बैंक के एटीएम को बीते रात चोरों ने निशाना बनाया और एटीएम से रुपए चोरी करने की जगह एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गए| वारदात बीती रात करीब 3.15 बजे की बताई जा रही है। पाटीदार कॉम्प्लेक्स के मालिक की सूचना के बाद बैंक मैनेजर व पुलिस मौके पर पहुंची। 

वारदात के बाद पुलिस को जांच में कई खामियां भी मिली है, बैंक के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। चौकीदार की तैनाती भी यहां नहीं की गई थी। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कै मरे की फु टेज खंगाल रही है। इसमें एक कैमरे में वाहन नजर आ रहे हैं। दूरी होने से बदमाश स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। घटनास्थल को देख करलग रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने किसी वाहनका उपयोग किया है। एटीएम को रस्सी से बांधकर वाहन से खींचा गया होगा। इससे एटीएम का कांच टूटकर करीब 12 फीट दूर जाकर टुकड़ों में बिखर गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews