Dhar News : 6 साल के मासूम को गला घोंटकर मार डाला, शव बोरे में डालकर ट्रेचिंग ग्राउंड पर फेंका

Dhar News : 6 साल के मासूम को गला घोंटकर मार डाला, शव बोरे में डालकर ट्रेचिंग ग्राउंड पर फेंका

Dhar News : धार जिले के पीथमपुर सेक्टर 1 में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जहाँ 14 मई को एक 6 वर्षीय मासूम अपने घर से गायब हो गया था जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पीथमपुर थाने में दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की और संदेह के आधार पर शिवराम नामक युवक को पूछताछ के लिए थाने लगाया गया जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात को अंजाम देने कबूल लिया है।

जाँच में जुटी पुलिस

बता दें कि हत्या के आरोपी शिवराम के अनुसार मृतक बालक अजमान सिंह उसके घर के आसपास सोच करता था और इसी बात को लेकर उसने मासूम का गला घोटकर हत्या कर शव को बोरे में भरकर ट्रेचिंग ग्राउंड पर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब वह आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”826943322″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews