Dhar News : जयस संगठन ने काले दिवस के रूप में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

Dhar News : जयस संगठन ने काले दिवस के रूप में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

Dhar News : मध्य प्रदेश में 9 अगस्त बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। प्रदेशभर में जगह-जगह रैली निकाली गई। वहीं जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हीरालाल अलावा एवं सहित कई कार्यकर्ताओं ने आज आदिवासी दिवस पर काली पट्टी बांधकर काले कपड़े पहनकर आदिवासी दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया गया।

जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दिया धन्यवाद

जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हीरालाल अलावा ने कहा पिछले 3 महीने से मणिपुर जल रहा है मध्य प्रदेश में आदिवासी मां बहनों पर बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है आज हम इसी के विरोध में आदिवासी दिवस को काले दिवस के रूप में मना रहे है जयश के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने आज संसद में आदिवासियों के हित के लिए सवाल उठाएं मैं राहुल गांधी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जो आदिवासियों के हितों की लड़ाई के लिए आवाज संसद मे उठाई है। देश के मणिपुर व प्रदेश में आदिवासी माँ-बहनों पर अत्याचार हुए है आदिवासी माँ-बहनों पर बलात्कार जैसे अत्याचार के विरोध में आज आदिवासी दिवस काली पट्टी बांधकर काले कपड़े पहन कर मनाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”853004584″]

जयश के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश सरकार को जमकर घेरा कहा सरकार आदिवासियो पर हुए अत्याचार को नियंत्रित नहीं कर पा रही है साथ ही सरकार को चुनोती दी है कि यदि आदिवासी पर अत्यचार नही रोके तो हम आदिवासी मध्यप्रदेश में सरकार को उखाड़ देंगे।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”853005989″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews