Dhar News : हाथ में मोबाइल फटने से नाबालिग हुआ घायल, जानें पूरा मामला

Dhar News : हाथ में मोबाइल फटने से नाबालिग हुआ घायल, जानें पूरा मामला

Dhar Mobile Blast In The Hands News : मोबाइल ब्लास्ट होने की खबरें अक्सर कहीं न कहीं से आती रहती हैं। ऐसे में लोगों को इसका उपयोग करते समय सावधान रहना चाहिए। क्योंकि अचानक ब्लास्ट होने से कई बार व्यक्ति घायल भी हो जाता है। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के धार जिले के समीप ग्राम ज्ञानपुरा से आ रही है जहाँ एक नाबालिग के हाथ में मोबाइल ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। इस कारण नाबालिग को गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह है मामला

बता दें कि ग्राम ज्ञानपुरा का 16 वर्षीय प्रकाश पिता गुड्डा सिंह के हाथ में मोबाइल फट गया। प्रकाश अपने मवेशी चराने के लिए जंगल गया था। जहां पर वह मोबाइल चला रहा था। अचानक मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। इस कारण प्रकाश के हाथ में गंभीर चोट आई है। साथ ही छाती पर भी चोट आई है। वहां स्थानीय लोगों ने जब बालक को देखा तो तुरंत गांव के लोगों को सूचना दी। मोबाइल ब्लास्ट होने की सूचना मिलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती किया गया है।

हाथ और छाती में आई गंभीर चोट

गौरतलब है कि डॉक्टरों के अनुसार प्रकाश के हाथ की उंगलियों में काफी चोट आई है। साथ ही छाती पर भी चोट के निशान हैं। प्रकाश को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहाँ उसका इलाज जारी है।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”787540720″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews