
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम केसूर में पंचायत सचिव ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिल रही है कि रविवार को घर जाने के बजाय भवन में ही रुका हुआ था। सोमवार सुबह सचिव को भवन के अंदर ही अचेत अवस्था में देखा गया था। सूचना मिलने पर सादलपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी।
यह है मामला
दरअसल, पूरा मामला सादलपुर थाना के अंतर्गत केसुर पंचायत का है जहाँ पंचायत सचिव दुलीचंद जाट ने पंचायत भवन में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात करीब 10 बजे तक पंचायत भवन में मृतक दुलेसिंह पिता जगन्नाथ जाट निवासी सलकनपुर अपने साथी सफाई कर्मचारी धारेसिंह के साथ काम कर रहा था। रात ज्यादा होने पर सचिव दुलेसिंह ने धारेसिंह को बोला कि अब घर जाने से मतलब नहीं है तो अपने घर चला जा व बाहर से ताला लगा देना। सुबह जब सफाई करने आए तो मुझे आवाज देकर उठा देना। हालांकि सचिव दुलेसिंह सुबह करीब 8 बजे भवन में लगा रखे पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके पास से एक सुसाईड नोट भी मिला है। घटना की सूचना मिलने पर सादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा हैं कि सचिव दुलीचंद्र जाट पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”837532935″]
