Dhar News : पुलिस ने 60 लाख का गांजा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

Dhar News : पुलिस ने 60 लाख का गांजा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

Dhar Illegal hemp : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार दबिश दी जा रही है। ऐसा ही मामला धार जिले से आ रहा है जहाँ पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। खेत में खड़े 1052 गांजे पेड़ जब्त किए है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

[dgv_vimeo_video id=”777816672″]

यह है पूरा मामला

बता दें कि मनावर थाना पुलिस मादक पदार्थ को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही हैं वही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनेडिया के किसान उदयसिंह के द्वारा खेत में कपास के बीच 1052 गांजे के पौधे लगा रखे थे जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताए ग्राम बनेडिया में दबिश देकर किसान उदयसिंह के खेत से कपास के बीच बो रखे गांजे के 1052 पौधे जप्त कर आरोपी किसान उदयसिंह को गिरफ्तार किया गया जप्त किये गए गांजे की कुल कीमत 60 लाख रुपये बताई गई पुलिस आगे मामले की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”777821829″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews