Dhar News : भोजशाला में मां वाग्देवी की मूर्ति स्थापना को लेकर संत उत्तम स्वामी ने कही यह बात, जानें

Dhar News : भोजशाला में मां वाग्देवी की मूर्ति स्थापना को लेकर संत उत्तम स्वामी ने कही यह बात, जानें

Dhar Bhojshala News : मध्य प्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, आज संत उत्तम स्वामी ने भोजशाला में पहुंचकर दीपक प्रज्वलित किया। साथ ही भोजशाला का अवलोकन भी किया गया।

यह है मामला

मीडिया से चर्चा करते हुए संत उत्तम स्वामी ने कहा कि धार भोजशाला में मां वाग्देवी की मूर्ति स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बात करेंगे। और आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल में जो बोला है तो झूठ नहीं बोलेंगे। निश्चित रूप से उन्होंने जो कहा है तो अच्छा होगा, जरूरत पड़ने पर हम भी बात करेंगे मुझे लगता है, यहाँ मां सरस्वती की मूर्ति आना चाहिए। वहीं राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा पर कहा कि अच्छी बात है राजनीति के अखाड़े है सब अपने-अपने अखाड़े ताकत लगाना चाहिए जिसको जैसी ताकत बनती है पहलवानी तो सबकी होना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”784559950″]

बता दें की अंग्रेज धार की भोजशाला से मां वाग्देवी की मूर्ति लंदन ले गए थे, जो सालों से लंदन के म्यूजियम में है, वही भोजशाला में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग अपना-अपना अधिकार जताते है। जिससे जिले में कई बार विवाद की स्थिति भी बन चुकी है।

इस समय बनती है विवाद की स्थिति

गौरतलब है कि वर्तमान में भोजशाला पुरातत्व विभाग के आधीन है, यहां हर मंगलवार को हिन्दू समुदाय के लोग पूजा अर्चना करते है, जबकि शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते है, बाकी दिनों में शुल्क देकर भोजशाला में दर्शन किये जाते है। लेकिन भोजशाला में विवाद की स्थिति तब बनती है जब बसंत पंचमी शुक्रवार के दिन आती है, तब यहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है, क्योंकि हिंदू दिनभर पूजा करने की मांग करते हैं, जबकि मुसलमान नमाज करने के लिए अड़े रहते हैं। ऐसे में प्रशासन को पूरे मामले में हस्तक्षेप करना पड़ता है।
धार से मो अल्ताफ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”784556660″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews