
Dhar Public Hearing News : मध्य प्रदेश के धार जिले में कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की सराहनीय पहल देखने को मिली। दरअसल प्रति मंगलवार की तरह जिला पंचायत सभागृह में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था।
यह है मामला
बताया जा रहा है जिसमें एक बुजुर्ग गोपाल राव दुबे एक आवेदन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे। जिसमें उन्होंने कलेक्टर को बताया कि नगर सुरक्षा समिति में वे कार्यरत थे और उन्होंने समाजसेवा के कई कार्य किए है इसलिए उन्हें राज्य स्तर पर शासन द्वारा सम्मानित किया जाए। साथ ही उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए कलेक्टर से मदद की मांग की।
[dgv_vimeo_video id=”790132881″]
कलेक्टर ने बुजुर्ग को दिया आश्वासन
इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सराहनीय पहल करते हुए जनसुनवाई समाप्त हो जाने के बाद बुजुर्ग गोपाल राव दुबे को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने घर तक छोड़कर आए और कुछ देर बुजुर्ग के घर बैठकर उन्होंने उनसे बातचीत भी की। कलेक्टर ने बुजुर्ग व्यक्ति गोपाल राव दुबे की हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”790132398″]
