
Dhar Holi of Policemen News : धार जिले में पुलिसकर्मियों पर होली का रंग जमकर चढा है। पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन समारोह में एसपी आदित्य प्रताप सिंह, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। और उन्होंने एक-दूसरे को सुखे गुलाल रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
यह प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जहां पुलिसकर्मियों ने डीजे पर जमकर डांस किया। इसके साथ ही चेयर रेस, रस्सी खिंच जैसे अन्य मनोरंजक आयोजन भी किए गए। एसपी सहित सभी अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने इस आयोजन का जमकर लुफ्त उठाया। वहीं इस दौरान फायर फाइटर से होली खेल रहे सभी पुलिसकर्मियों पर पानी की बौछार भी की गई।
[dgv_vimeo_video id=”806312252″]
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लम्बे समय बाद इस प्रकार का आयोजन हुआ है। जिसमें पुलिसकर्मियों ने जमकर आयोजन का आनंद लिया। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से पुलिसकर्मियों का तनाव भी कम होता है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”806313118″]
