धार पुलिस ने लौटाए लाखों रुपये के मोबाइल, खोए फोन पाकर लोगों में खुशी का माहौल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को एक-एक तिरंगा झंडा भी दिया गया। गुम मोबाईल पाकर लोग खासे खुश दिखाई दिये और पुलिस का धन्यवाद भी करते रहे।
dhar sp

Dhar News : धार पुलिस को ऑपरेशन हैलो के तहत बडी सफलता मिली है, पुलिस और सायबर सेल ने 120 गुम मोबाईल ढूँढ निकाले है जिनकी कीमत 25 लाख रुपये है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल धार जिले में पिछले कई दिनो से लोगो के मोबाईल लगातर गुम होने की शिकायते मिल रही थी, जिसके चलते पुलिस ने मोबाईल ट्रेस करने के लिये ऑपरेशन हैलो चलाया जिसमें बडी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सभी 120 लोगो को पुलिस कार्यालय बुलाया और इन्हे इनके गुम हुए मोबाइल दिये। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को एक एक तिरंगा झंडा भी दिया गया। गुम मोबाईल पाकर लोग खासे खुश दिखाई दिये और पुलिस का धन्यवाद भी करते रहे।

[dgv_vimeo_video id=”998760417″]

[dgv_vimeo_video id=”998759987″]

वही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह का कहना है कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, साथ ही अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”998761015″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews