
धार,मो.अल्ताफ़। मध्यप्रदेश के धार (dhar) जिले के ग्राम लुन्हेरा बुजुर्ग की घटना है, जहाँ खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत (farmer dies) हो गई, बता दें कि मृतक भूरे सिंह ने कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को बिजली तार नीचे होने की शिकायत की थी। मगर बिजली विभाग द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया।
यह भी पढ़े…भोपाल की बहु के सिर पर सजा मिसेज यूनिवर्स जॉय का ताज, साउथ कोरिया में फहराया परचम
परिजनों ने लगाया आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी की लापरवाही से यह घटना हुई है, बताया जा रहा है कि मृतक भूरे सिंह बिजली विभाग को 2 साल से शिकायत करता रहा की खेत में तार नीचे है, जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो जाएगा, मगर बिजली विभाग के कर्मचारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी, आखिर में अन्नदाता मौत का शिकार हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”732980158″]
यह भी पढ़े…इस दिन रिलीज होगी रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘गुडबाय’
[dgv_vimeo_video id=”732979655″]
गौरतलब है कि अन्नदाता किसान हल लेकर खेत में गया था, यह हल लोहे का होने कारण बिजली विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अन्नदाता की मौके पर ही मौत हो गई, और परिजनों ने शव को कई घंटे तक खेत में रखा उसके बावजूद भी बिजली विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।
[dgv_vimeo_video id=”732979732″]
