
Dhar News : धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में जी-20 समिट का आयोजन होना है। जिसमें शामिल होने आए विदेशी मेहमान का 60 प्रतिनिधियों का दल मांडू भ्रमण के लिए पहुंचा। इस दौरान आदिवासियों ने उनका पारंपरिक नृत्य के साथ जोर-शोर से स्वागत किया। वहीं, मांडू के जहाज महल को लाइट साउंड से सुशोभित किया गया, जहां रोजगार व श्रम पर चर्चा की गई।
[dgv_vimeo_video id=”846835031″]
[dgv_vimeo_video id=”846835125″]
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बता दें कि इस दल में 29 देश के प्रतिनिधि, मंत्री के अलावा वर्ल्ड बैंक के सदस्य WHO समेत संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। मांडू पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, अर्जेंटीना, कनाडा, तीन यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की ,यूनाइटेड किंगडम ,संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन आदि के सदस्य शामिल हुए। इधर, जी-20 के सदस्यों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
[dgv_vimeo_video id=”846835220″]
[dgv_vimeo_video id=”846835306″]
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

